Advertisement

आंदोलन का असर 5 प्रतिशत महँगाई भत्ते की घोषणा

आंदोलन का असर 5 प्रतिशत महँगाई भत्ते की घोषणा

04 सितम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष, एवं फेरडेरशन के प्रांतीय प्रवक्ता विजय झा ने बताया कि केन्द्र के समान देय दिनांक से लंबित 16 प्रतिशत महँगाई भत्ता एवँ अन्य 14 सूत्रीय माँगो लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 3 सितंबर को पूरे प्रदेश में आम हड़ताल किया गया ।

सभी जिला एवँ ब्लाक, तहसील मुख्यालयों में कर्मचारी तथा अधिकारी ने विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया था । आक्रोशित कर्मचारियों के हड़ताल का सरकार पर भारी असर पड़ा जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल शनिवार शाम फेडरेशन को मुख्यमंत्री निवास में चर्चा करने आमंत्रित किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल की आधा घंटे चर्चा के बाद 2019 के लंबित 5 प्रतिशत डी ए जुलाई 2021 से दिए जाने तथा जुलाई 2019 से जुलाई 2021 के दो वर्षों के एरियर्स राशि पर जल्द निर्णय लेने एवँ 14 सूत्रीय माँगो पर प्रमुख सचिव स्तरीय कमेटी बनाने पर सहमति बनी । मुख्यमंत्री ने सहमति पर तत्काल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देने घोषणा की । जिस पर उपस्थित फेडरेशन के कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में संयोजक कमल वर्मा,छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय झा, डिप्लोमा संघ आर के रिछारिया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी,,राजेश चटर्जी, रामसागर कोसले,पंकज पांडेय, बी पी शर्मा, संजय सिंह, सत्येंद्र देवांगन, प्रशांत दूबे आदि उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47