छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

​​​​​​रायपुर : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षक स्मृति पुरस्कार से और 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित

​​​​​​रायपुर : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षक स्मृति पुरस्कार से और 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, शाल और 21-21 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश की महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, शाल और 50-50 हजार रूपए की सम्मान निधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव उपस्थित थे।

राज्य स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनमें बलौदाबाजार जिले के विकासखंड भाटापारा की पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री केशव राम वर्मा को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ और बलौदाबाजार जिले के विकासखंड सिमगा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा के व्याख्याता श्री चोवाराम वर्मा को ’’डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’, महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा की शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार शर्मा को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’ और गरियाबंद जिले के विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उसरीजोर के शिक्षक श्री कमलकिशोर ताम्रकार को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020

राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित होने वाले 54 शिक्षकों में गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू और शिक्षक टेकराम साहू, रायपुर जिले के व्याख्याता बिहारी लाल शर्मा और सहायक शिक्षक सुचिता साहू, बलौदाबाजार जिले के शिक्षक शिवकुमार श्रीवास और प्रधान पाठक धनेश कुमार वर्मा, राजनांदगांव जिले के शिक्षक विष्णु प्रसाद शर्मा और प्रधान पाठक शीला सोनी, नारायणपुर जिले के प्रधान अध्यापक महेन्द्र कुमार पुजारी, बेमेतरा जिले की प्रधान पाठक मीनाक्षी शर्मा और व्याख्याता कमल दास मानिकपुरी, महासमुंद जिले के शिक्षक लेखराम साहू और व्याख्याता तुलेन्द्र कुमार सागर, बिलासपुर जिले के प्राचार्य कैरोलाईन सतुर और व्याख्याता डॉ. धनंजय पाण्डे, जशपुर जिले के व्याख्याता श्री महेश कुमार गुप्ता और प्रभारी प्राचार्य इकबाल अहमद खान, मुंगेली जिले की व्याख्याता लीला श्रीवास्तव और राजेन्द्र कुमार क्षत्रीय, दंतेवाड़ा जिले की प्रधान अध्यापक सुमित्रा सोरी और व्याख्याता शैनी रविन्द्र, जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक अभिषेक कालविन और सहायक शिक्षक नरेन्द्र कुमार लहरे शामिल हैं।
इसी प्रकार दुर्ग जिले की प्राचार्य संगीता सिंह बघेल और संजय कुमार टिकरिहा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता रामनारायण तिवारी और व्याख्याता रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बस्तर जिले की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार और व्याख्याता करमजीत कौर परमार, शिक्षा जिला सक्ती के शिक्षक फूलसाय सिदार, सूरजपुर जिले के गोवर्धन सिंह और प्रियंका सिंह, कोरबा जिले के व्याख्याता राकेश टंडन और प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, कांकेर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश सेन और व्याख्याता वाजिद खान, रायगढ़ जिले के व्याख्याता पवन कुमार नायक और प्रधान पाठक शैलेन्द्र राय, कोण्डागांव जिले के व्याख्याता राम गोपाल ठाकुर और राकेश कुमार विश्वकर्मा, कोरिया जिले की प्रधान पाठक मटिल्डा टोप्पो और प्राचार्य सुदिप्ता शर्मा, बालोद जिले के प्रधान पाठक दयालुराम पिंकेश्वर और शिक्षक मिथलेश कुमार शर्मा, बीजापुर जिले के प्रधान अध्यापक देवी चन्द शोरी और सहायक शिक्षक सुरेश कुमार राठौर, अंबिकापुर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश साहू और व्याख्याता जनार्दन सिंह, सुकमा जिले की शिक्षक श्रीमती सच्चावती नाग और शिक्षक शेख सकीना, धमतरी जिले के प्रधान पाठक दयाराम साहू और सहायक शिक्षक देवनाथ साहू, कबीरधाम जिले की व्याख्याता श्रीमती सुस्मिता डागसरे और सहायक शिक्षक महेश कुमार सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!