Advertisement

रायपुर : प्रदेश के साथ आरंग में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा-मंत्री डॉ. डहरिया

रायपुर : प्रदेश के साथ आरंग में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा-मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने किया 10 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर 6 सितंबर 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा में लगभग 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है। गाँव, गरीब किसानों और मजदूरों के हित में सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार चल रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत ढाई साल में अरबों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है और कुछ कार्य पूर्ण और बहुत से कार्य कुछ माह के भीतर पूर्ण होने वाले हैं। कार्यों की स्वीकृति के साथ यह सुनिश्चित है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के साथ आरंग क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी 166 निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पक्की और चौड़ी सड़क, गलियों में सीसी रोड, सामुदायिक भवन, शासकीय भवन से मुख्य मार्ग तक सड़क, स्कूल और आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, रंगमंच, पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छ और पचरी युक्त तालाब और उपस्वास्थ्य केंद्र भवन सहित पानी निकासी के लिए नालियां आदि सुविधाएं मिलने लगी है। विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और आरंग की नई तस्वीर कुछ दिनों में आप सभी को दिखाई देने लगेगी।
मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। विकास कार्यों से प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी और गौठान के माध्यम से गांव की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया। महिला स्व सहायता समूहों को गौठान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सरकार द्वारा धान के बदले अन्य फसल और वृक्षारोपण करने वालों को प्रति एकड़ 10 हजार की राशि देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने के साथ बिजली बिल हाफ कर लोगों को राहत पहुचाया गया है। सूखा प्रभावित किसानों को भी प्रति एकड़ 9 हजार रुपए देने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि कोविड के समय आरंग में ऑक्सीजनयुक्त कोविड अस्पताल की स्थापना कर कोरोना पीड़ितों का उपचार किया गया। हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत रही। हमारी सरकार प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर विकास के कार्यों को पूरा कर रही है। लोगों को अच्छी सड़क मिले, घर में नल कनेक्शन से पानी मिले इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन,समोदा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री आजुराम वंशे, पार्षद श्रीमती धनेश्वरी खिलावन निषाद, श्री कोमल साहू, पार्षद, एल्डरमैन तथा जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।
आवास सहित अतिरिक्त कक्ष और विद्युतीकरण कार्य का किया लोकार्पण
मंत्री डॉ. डहरिया निर्मलकर धोबी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 11.60 लाख रुपए, मरार समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 15 लाख रुपए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता हेतु दो नग एफ टाइप आवास एवं दो नग जी टाइप आवास निर्माण कार्य लागत राशि 75.05 लाख रुपए, इंदिरा चौंक से राजीव गांधी उद्यान से एन.एच.रोड तक स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य लागत राशि 41.55 लाख रुपए, पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य लागत राशि 25.51 लाख रुपए, डॉ.भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य लागत राशि 42.71 लाख रुपए, वार्ड क्र. 04 में मुक्तिधाम निर्माण कार्य लागत राशि 21.16 लाख रुपए, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में बाहरी विद्युतीकरण कार्य लागत राशि 18.15 लाख रुपए, शासकीय अरूंधती देवी उच्च.मा.विद्यालय में 04 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 33.35 लाख रुपए के कार्यों का लोर्कापण किया।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकडरी स्कूल सहित अन्य कार्यों का किया भूमिपूजन
मंत्री डॉ. डहरिया ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकडरी स्कूल निर्माण कार्य लागत राशि 196.53 लाख रुपए, नरसिम्हा पेट्रोल पंप से नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 84.88 लाख रुपए, राजिम तिगड्डा से अकोली रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 82.41 लाख रुपए, अकोली रोड से एन.एच.नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 48.56 लाख रुपए, अकोली रोड से एन.एच.नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 78.37 लाख रुपए, वार्ड क्र. 01 में विभिन्न स्थानों सी.सी.रोड एवं आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य लागत राशि 89.25 लाख रुपए, इंदिरा चौंक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य लागत राशि 60.74 लाख रुपए, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत 50 नग व्यवसायिक दुकान निर्माण कार्य लागत राशि 61.33 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47