दुर्घटना में घायलों का हाल-चाल जानने कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

दुर्घटना में घायलों का  हाल-चाल जानने कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन और विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम  एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सोमवार को बस दुर्घटना के कारण अम्बिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने  बस दुर्घटना में घायलों तथा उनके परिजनों से बात-चीत कर कुशल-क्षेम पूछा। इसके पश्चात उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन से बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उल्लेखनीय  है कि विगत दिनों सूरजपुर जिले में एसईसीएल के 43 कर्मचारीयों से भरी बस कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रही थी।
जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इसमे लगभग 43 कर्मचारियों के हताहत होने की सूचना मिली जिनमे से 18 लोगों को अम्बिकापुर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम भेज गया था।
निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत के अध्यक्ष  मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य   राकेश गुप्ता, कलेक्टर  संजीव कुमार झा, एसपी  अमित तुकाराम काम्बले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)