Advertisement

कटघोरा: पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी.. दिशा-मैदान के लिए निकला और तालाब के किनारे बरगद के पेड़ में झूल गया फांसी..

कटघोरा: पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी.. दिशा-मैदान के लिए निकला और तालाब के किनारे बरगद के पेड़ में झूल गया फांसी..

कटघोरा :- निकटस्थ रजकम्मा के नवापारा पंचायत के रहने वाले एक तकनीकी कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम गोविंद दास मानिकपुरी पिता पुसउ दास मानिकपुरी है. मृतक गोविंद बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत था. पिछले दिनों वह बिलासपुर से अपने घर नवापारा (रजकम्मा) आया हुआ था. घरवाले और परिचितों की माने तो मृतक गोविंद करीब एक साल से मानसिक रूप से परेशान था. परिजन सेंदरी के मनोचिकित्सालय में उसका उपचार भी करा रहे थे लेकिन वह स्वस्थ हो पाता इससे पहले ही गोविंद ने अपनी इहलीला खत्म कर ली.

मामले में नियुक्त जांच अधिकारी एनएस पैकरा ने बताया कि आज रजकम्मा से सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश गांव के सेतमुड़ा तालाब के किनारे बरगद के पेड़ पर झूल रही है. उसकी मौत भी हो चुकी है. सूचना पर तत्काल हरकत में आते हुए प्रभारी अशोक शर्मा ने स्टाफ को घटनास्थल के लिए रवाना किया. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा रवाना किया. मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है. फांसी पर झूलने के लिए उसने अपने ही स्कार्फ को फंदा बनाया था.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दरअसल मृतक गोविंद दास बिलासपुर में पढ़ाई करता था जबकि उसके पिता पुसउराम भी बिलासपुर में रहकर काम करता था. दोनों एक ही मकान में साथ रहते थे. पिछले साल जब गोविंद को पढ़ाई के लिए बिलासपुर भेजा जा रहा था तो उसने पढ़ाई-लिखाई करने से मना कर दिया था. इसके बाद से ही वह मानिसक तौर पर अस्वस्थ हो चला था. दो दिन पहले दोनों पिता-बेटे नवापारा घर आये हुए थे. आज सुबह गोविंद ने घरवालों को बताया कि वह दिशा-मैदान के लिए तालाब की ओर जा रहा रहा है. करीब चार-पांच घण्टे बाद भी गोविंद वापिस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी बीच उसकी लाश तालाब के किनारे बरगद के पेड़ पर झूलती हुई पाई गई. कटघोरा पुलिस ने परिवार वालो का प्राथमिक बयान दर्ज कर लिया है. मर्ग कायम, पोस्टमार्टम व अन्य वैधानिक कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है. मृतक गोविंद ने किसी तरह का सुसाइड नोट नही छोड़ा है!

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47