Advertisement

राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए लाभकारी,

राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए लाभकारी,

योजना से शासकीय सेवा के बाद अब मिट्टी से जुड़ने का अवसर मिला- हितग्राही चंद्रभूषण सिंह

राकेश जायसवाल ब्यूरो चीफ सूरजपुर/ छत्तीसगढ़़ शासन के महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। श्री चन्द्रभूषण सिंह ग्राम करकोटी, विकास खण्ड भैयाथान जिला सूरजपुर में छ०ग० शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में मैकेनिक के रूप में शासकीय विभाग में कर्मचारी के रूप में कार्य करते थे। साथ ही अपने निजी भूमि 18 एकड़ में खेती का काम भी देखते थे, वर्तमान में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत पूर्ण रूप से खेती का काम करते है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाभ प्राप्त करने के बाद उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के विक्रय से बोनस की कुल राशि 133000.00 रू. प्राप्त कर खेती किसानी हेतु ट्रेक्टर खरीदने में सहायता प्राप्त हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के बाद अब मिट्टी से जुड़ने का अवसर मिल रहा है जो बहुत ही सुखद है, योजना ने कृषि के प्रति आकर्षण को भी बढ़ाया है जहां किसानो की संख्या कम होती जा रही थी वहीं अब कृषक खेती में वापस जा रहे हैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पाकर किसानी का कार्य आसानी से किया जा रहा है। इसके पूर्व खेती किसानी हेतु वह अन्य कृषकों पर निर्भर रहते थे।

 

योजना के संबंध में हितग्राही ने कहा कि छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी योजना है, इस योजना से किसानों को धान के समर्थन मूल्य से अधिक राशि प्राप्त हो रही है, जो कि सही मायनों में किसानों के मेहनत एवं खेती में लागत के अनुसार न्याय संगत सिद्ध हो रही है। इस योजना से समिति में पंजीकृत समस्त किसान धान बेचकर प्राप्त कर रहे बोनस की राशि से बहुत ही प्रसन्न है। किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करने पर छ.ग. शासन के मुखिया को धन्यवाद प्रकट किया है।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05