Advertisement

भारी मात्रा में नशीली दवाई सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना ओड़गी पुलिस की कार्यवाही।

भारी मात्रा में नशीली दवाई सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना ओड़गी पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़सूरजपुर। नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कड़े निर्देश के बाद से लगातार कार्यवाही जारी है। बीते दिन नवपदस्थ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर बांकघाट में घेराबंदी कर स्वीफ्ट डिजायर कार सहित ग्राम बलंगी थाना रघुनाथपुर निवासी रामचंद्र पाल को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली ई स्कूफ कफ सिरप 100 नग एवं पायवेन स्पा कैप्सूल 1200 नग कीमत 23862 रूपये का जप्त किया गया। मामले में नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, आरक्षक संदीप शर्मा, राकेश सिंह, रामप्रसाद व कामेश्वर टोप्पो सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47