Advertisement

राहुल गांधी जी की युवा वर्ग को आगे लाकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : स्वामीनाथ

राहुल गांधी जी की युवा वर्ग को आगे लाकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : स्वामीनाथ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल मैं राहुल गांधी जी की युवा वर्ग को कांग्रेस के साथ जोड़ने रणनीति बना चुके है स्वामीनाथ ने कहा राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बाद अब चर्चा कन्हैया कुमार को लेकर भी शुरू हो गई है ! क्या कन्हैया कुमार भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है !
सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस राज्यवार नई पौध तैयार करने मैं जुट गई है ! देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के उम्र दराज और युवा नेताओं के बीच नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहे हैं, इन विवादों के कारण राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा ! युवा देश में युवाओं की भागीदारी को कांग्रेस समझ गई है ! यदि कांग्रेस के उम्र दराज नेताओं की बात करें तो, इन नेताओं की मौजूदगी में कॉन्ग्रेस पिछले 7 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर है कमोवेश ऐसा ही आलम देश के विभिन्न राज्यों का है जहां कांग्रेस सत्ता से बाहर है और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए थी वह भी उम्र दराज नेताओं के नेतृत्व के कारण नहीं बन पाई और जहां बनी वहां कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन नहीं टिक पाई और वहां जोड़ तोड़ कर भाजपा ने सरकार बना ली, ऐसे में क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस देश के विभिन्न राज्यों मे नेतृत्व युवाओं के हाथों में देने के लिए गंभीर मंथन कर रही है !
गुजरात के हार्दिक पटेल के बाद बिहार मैं कन्हैया कुमार कांग्रेस का आने वाला चेहरा होगा ?
यदि जातिगत कद्दावर नेताओं की बात करें तो कांग्रेस में दशकों से एक अभाव सा देखा जा रहा है, कांग्रेस के पास प्रभावशाली जातिगत नेता अब नहीं बचे हैं जिसके कारण कांग्रेस का पारंपरिक वोट कम होता चला गया, क्या कांग्रेस इस पर गंभीरता से मंथन कर उन चर्चित चेहरों को लेकर आ रही है जिनका प्रभाव अपनी अपनी जातियों में है, गुजरात के हार्दिक पटेल के बाद कन्हैया कुमार वह चेहरा होंगे जिनका प्रभाव अपने समाज मैं है !
एक और सवाल क्या राहुल गांधी फिर से कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं ? क्या राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पहले राज्यों में युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ? और क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रही है क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगे, क्योंकि कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए प्रशांत किशोर भी प्रयास कर रहे हैं ऐसी भी चर्चा है और चर्चा यह भी है कि कन्हैया कुमार को बिहार में आने वाले चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनाया जाएगा ? फिलहाल राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू की यात्रा पर हैं, धारा 370 हटने के बाद राहुल गांधी की जम्मू की यह पहली यात्रा है, राहुल गांधी की यात्रा आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों तरह की थी राहुल गांधी का जम्मू में जबरदस्त स्वागत हुआ !

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57