
निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम का आयोजन 13 को
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/11 सितम्बर 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पत डॉ शशि तिर्की के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अन्तर्गत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय में 13 सितम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाना है। जिसमें समस्त कैंसर संभावित मरिजों का जांच एवं उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्टॉफ नसों के द्वारा किया जायेगा। कैंसर कॅंप में समस्त पुरूष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के से अपील की है कि कोविक -19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से सभी नागरिकों से अपील की है अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैम्प का लाभ लेयें।
अग्रिम पंजीयन के लिए डॉ. दीपक जायसवाल एन.सी.डी. नोडल डॉ. अनिशरान चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आशुतोष कांशले चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय मो. नं. 8959232393 से संपर्क कर सकते हैं।