Advertisement

10वीं पास युवाओं के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप बनने का अवसर

10वीं पास युवाओं के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप बनने का अवसर

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिले के 10 वीं पास युवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 20 सितंबर 2021 को  पूर्वान्ह् 11  बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर डिस्ट्रीब्यूटरशिप बनने का अवसर प्राप्त कर सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में फ्लाबिया फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड के  ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के उप संचालक ने बताया है कि प्लेसमेंट कैम्प गंगापुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में डिस्ट्रीब्यूटरशिप के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10 वीं कक्षा उर्त्तीण के साथ एन्ड्रोइड मोबाईल एवं इंटरनेट चलाने का ज्ञान होना चाहिए। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कार्य के अनुसार कमीशन दिया जाएगा। जिले के इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होना होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05