
गोठानों में स्थापित थ्री टियर केज में अंडा उत्पादन शुरू
महिलाओं को मिला अतिरिक्त आय का साधन
गोठानों में स्थापित थ्री टियर केज में अंडा उत्पादन शुरू
कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानों में मुर्गी पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड के 2-2 आदर्श गोठनों में थ्री टियर केज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्थापित किया जा रहा है। शुरुआत में 7 गोठानों में केज स्थापित कर वी बी-300 प्रजाति के 250 लेयर बर्ड भी दिये गए हैं। यह उन्नत प्रजाति का लेयर बर्ड है जो अनुमानतः प्रति पक्षी सालाना करीब 300 अंडे देगी ।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशानुरूप गोठानो में कम से कम 5 विभिन्न आयमूलक गतिविधियां संचालित करने हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में विशेष कार्य योजना तैयार किया गया है। गोठानो में मुर्गी एवं बटेर पालन, सब्जी की खेती, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, नेपियर घास लगाने में साथ ही औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके।












