Advertisement

गोठानों में स्थापित थ्री टियर  केज में अंडा उत्पादन शुरू

गोठानों में स्थापित थ्री टियर  केज में अंडा उत्पादन शुरू

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//    जिले के  आदर्श गोठानों में आधुनिक पद्धति से मुर्गी पालन हेतु स्थापित थ्री टियर केज में मुर्गियों ने अंडे देना प्रारंभ कर दिया है, जिससे अब पोल्ट्री फार्म में अंडे का उत्पादन शुरू हो गया है। पहले चरण में 7 आदर्श गोठनों में केज स्थापित किया गया है।
शुरुआत में प्रत्येक केज में 10 से 12 मुर्गियों ने अंडे देना शुरू किया है। एक केज में करीब 250 मुर्गियां हैं। सभी मुर्गियों अंडे देंगी तो प्रतिदिन एक केज से करीब 1500 रुपये का विक्रय होगा। गोठान में मुर्गी पालन से महिलाओं को अन्य गतिविधियों के साथ अत्तिरिक्त आय का साधन मिलेगा।  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के बाच्चो को यहां से अंडे की आपूर्ति की जाएगी।

कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानों में मुर्गी पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड के 2-2 आदर्श गोठनों में थ्री टियर केज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्थापित किया जा रहा है। शुरुआत में 7 गोठानों में केज स्थापित कर वी बी-300 प्रजाति के 250 लेयर बर्ड भी दिये गए हैं। यह उन्नत प्रजाति का लेयर बर्ड है जो अनुमानतः प्रति पक्षी सालाना करीब 300 अंडे देगी ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशानुरूप गोठानो में कम से कम 5 विभिन्न आयमूलक गतिविधियां संचालित करने हेतु कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सी.ई.ओ.  विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में विशेष कार्य योजना तैयार किया गया है। गोठानो में मुर्गी एवं बटेर पालन, सब्जी की खेती, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, नेपियर घास लगाने में साथ ही औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47