
गोठानों में विभिन्न कार्य संपादन हेतु लगाई गई पशु चिकित्सकों की ड्यूटी
गोठानों में विभिन्न कार्य संपादन हेतु लगाई गई पशु चिकित्सकों की ड्यूटी
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में संचालित आदर्श गोठानों में विभागीय विभिन्न गतिविधियां जैसे वेटेनरी क्लिनिक, चारा विकास, टीकाकरण, उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, गोठान पंजी संधारण आदि कार्यों के संपादन हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार अम्बिकापुर जनपद के अंतर्गत सरगंवा गोठान में पशु चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी उमेश कुशवाहा, केशवपुर गोठान में डॉ. तनवीर अहमद एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी प्रतिभा प्रभाकर, सोहगा गोठान में डॉ. रूपेश सिंह एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी मनोज नाग एवं मेंड्राकला गोठान में डॉ. सी के मिश्रा एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पवन सिंह। लुंड्रा जनपद के अंतर्गत असकला गोठान में डॉ. विशाल बंसल एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी दिलीप प्रजापति और बटवाही गोठान में डॉ. विशाल सिंह एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी शोभाराम कुजूर।
बतौली जनपद के अंतर्गत मंगारी गोठान में डॉ. अनिल चौहान एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी विष्णु बेक और तरागी गोठान में डॉ. अनिल चौहान एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी के आर सोनवानी। सीतापुर जनपद के अंतर्गत सोनतराई में डॉ. शैलेश गुप्ता एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी नोवास एक्का और ढेकीटोली गोठान में डॉ. रितेश जायसवाल एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी रामजी गुप्ता। मैनपाट जनपद के अंतर्गत कुनिया गोठान में डॉ. सुनिल मिंज एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी एम आर पैकरा और उडुमकेला गोठान में डॉ. डायमंड साहू एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी रमाकांत पैकरा।
उदयपुर जनपद के अंतर्गत सानीबर्रा गोठान में डॉ. संतोष कंवर एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी हरकेश चौधरी और सरगंवा गोठान में डॉ. राहुल पेन्ड्रो एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी सुरजन राम तथा लखनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत कुवंरपुर गोठान में डॉ. मोहिनी श्रीवास्तव एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी सुखदेव तिर्की और पुहपुटरा गोठान में डॉ. सी के मिश्रा एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी अरूण कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
3









