Advertisement

मुख्यमंत्री ने 58 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने 58 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रविवार को 58 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात जिले को दी। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ 22 लाख 94 हजार रुपए के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण और 39 करोड़ 21 लाख 04 हजार रुपए के 3 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। रायपुर में मुख्यमंत्री के साथ गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टीएस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अम्बिकापुर स्थित उच्च विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की कमिश्नर  जी किंडो कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री   बघेल ने अम्बिकापुर में 14 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपए की लागत से निर्मित 500 सीटर अनुसूचित जनजाति छात्रवास भवन, 1 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए की लागत से लाइवलीहुड कालेज अम्बिकापुर में निर्मित बालक छात्रावास भवन, राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर में 1 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6 अतिरिक्त कक्ष, अम्बिकापुर में 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एसडीआरएफ जवानों के लिए बैरक तथा पांच संभाग मुख्यालयों में 1 करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रघुनाथपुर-लुंड्रा-धौरपुर मार्ग में  32 करोड़ 31 लाख 86 हजार रुपए की लागत से पुल-पुलियों सहित सड़क निर्माण कार्य, लुंड्रा मे 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से शासकीय आईटीआई भवन तथा इतने ही लागत से उदयपुर में बनने वाले आईटीआई भवन का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में भी विकास की गति निरंतर चलती रही तथा दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही विकास कार्यां में और तेजी आई। उन्होंने कहा कि वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए के कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण और जन सुविधा विकास की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से आमजनों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05