Advertisement

विशेष पिछड़ी जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों मे विशेष शिविर का आयोजन

विशेष पिछड़ी जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों मे विशेष शिविर का आयोजन


ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखण्डों मे विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डों एवं पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र मे इनके स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, राशन वितरण, बिजली, पेयजल सुविधा एवं अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को उपस्थित कराने के निर्देश दिए हैं।

20 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम रामनगर, बतौली विकासखण्ड के ग्राम बांसाझाल, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम खुटिया एवं सीतापुर विकासखण्ड के बंशीपुर में शिविर आयोजित किए जाएगें। 21 सितंबर को सीतापुर विकासखण्ड ग्राम राजाआटा, अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम घंघरी, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम गुमगराकला, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम कुदर एवं बतौली विकासखण्ड के ग्राम टीरंग, 22 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम बढ़नीझरिया, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम गांझाढ़ाड़, बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा, सीतापुर विकासखण्ड ग्राम सूर, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पुहपुटरा, 23 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम सपना,

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम  डकई, बतौली विकासखण्ड के ग्राम कालीपुर, सीतापुर विकासखण्ड ग्राम बगडोली, मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पीडिया, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम रजपुरीकला, उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मरेया, 24 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पीपरधसका, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम चिरंगा, बतौली विकासखण्ड के ग्राम भटको एवं गहिला, सीतापुर विकासखण्ड ग्राम गेरसा, मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम वंदना, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम चांदो, उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम केसमा, 25 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम बड़ादमाली, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम रिरी, बतौली विकासखण्ड के ग्राम चिरंगा, सीतापुर विकासखण्ड ग्राम कोरवापारा, मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम नर्मदापुर, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम बेलदगी,

उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम बकोई, 27 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम खाला, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम गढ़पहाड़, बतौली विकासखण्ड के ग्राम गोविंदपुर, सीतापुर विकासखण्ड ग्राम जामझरिया, मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम सुपलगा, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम तिरकेला, उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम बेलढाब, 28 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम खजुरी, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम चितरपुर, बतौली विकासखण्ड के ग्राम चिपरकाया एवं सुवारपारा, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम लोसंगी, उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम सोनतराई, 29 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम मोहनपरु, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम कर्रा, बतौली विकासखण्ड के ग्राम सरमना एवं नयाबांध, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम लोसगा, उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम  सेमीघोघरा, 30 सितंबर को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंपापुर, लुंड्रा विकासखण्ड के ग्राम जोरी, बतौली विकासखण्ड के ग्राम बैजनाथपुर, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम मांजा तथा उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम गुमगा में आयोजित होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05