Advertisement

कटघोरा: स्कूल के मिड-डे-मील में सामने आई गड़बड़ी तो पार्षद ने की प्राचार्य की शिकायत.. बीईओ का पार्षद को दो टूक जवाब “जो करना है कर लो”..

*कटघोरा: स्कूल के मिड-डे-मील में सामने आई गड़बड़ी तो पार्षद ने की प्राचार्य की शिकायत.. बीईओ का पार्षद को दो टूक जवाब “जो करना है कर लो”..*

*कोरबा/कटघोरा:* प्रशासनिक हलकों में अफसरशाही किस हद तक हावी है इसकी बानगी कटघोरा इलाके में तब देखने को मिली जब शिकायत पर जांच व कार्रवाई के बजाए आवेदक को सीधे कह दिया गया कि जो करना है कर लो. मामला कटघोरा के वार्ड क्रमांक 14 भगत सिंह वार्ड का है.

दरअसल यहाँ के पार्षद शरद गोयल को अपने वार्ड के शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन वितरण और गुणवत्ता से सम्बंधित शिकायते लगातार मिल रही थी. अभिभावक और पालकों ने भी पार्षद से मामले में हस्तक्षेप की बात कही थी. खुद पार्षद शरद गोयल ने भी स्कूलों में मिड डे मील व्यवस्था को जानने औचक निरीक्षक किया था तब भी इन्हें बदइंतजामी नजर आई थी. उन्होंने स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मसीही से व्यवस्था सुधारने की अपील की थी लेकिन कोई खास फर्क नही पड़ा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस पूरे प्रकरण की शिकायत जब उन्होंने पोंड़ी-उपरोड़ा के खंड शिक्षाधिकारी श्री जोगी से की तो उन्होंने इस समस्या के निवारण की बात कही. इस सम्बंध में जब पुनः शिकायत की गई तो उन्होंने पार्षद शरद गोयल को कह दिया कि उन्हें जो करना है कर ले. अब आहत पार्षद ने बीईओ के खिलाफ जिला कलेक्टर को अर्जी सौंपी है. उन्होंने बीईओ पर शिकायत निवारण नही करने और मध्यान्ह भोजन में भी गड़बड़ी की बात कही है.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47