Advertisement

विश्रामपुर : कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। सावधान रहने की जरूरत है ,मास्क लगाएं ,खुद को सेनीटाइज करें, सामाजिक दूरी बनाएं ,भीड़ भाड़ जगहों पर जाने से बचे, काम हो तभी सार्वजनिक स्थलों पर जाए : डॉक्टर आर एस सिंह

प्रदेश खबर रिपोर्टर विश्रामपुर -कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। सावधान रहने की जरूरत है ,मास्क लगाएं ,खुद को सेनीटाइज करें, सामाजिक दूरी बनाएं ,भीड़ भाड़ जगहों पर जाने से बचे, काम हो तभी सार्वजनिक स्थलों पर जाएं। यदि लोग सावधान नहीं रहे तो आने वाले समय में कोरोना अपना विस्फोटक रूप दिखाने वाला है। यह चेतावनी नहीं है सच्चाई है।
उक्त बाते आज छत्तीसगढ़ प्रदेश खबर रिपोर्टर गोपाल सिंह विद्रोही से विभिन्न चिकित्सालय में में कोरोना संक्रमण का जायजा लेने के बाद करोना फाइटर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर एस सिंह ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कही। डॉक्टर आर एस सिंह ने कहा कि मार्च 2020 से करोना वायरस जिला में भी अपना पैर धीरे-धीरे पसारने लगा और देखते देखते पूरे जिला में 6735 लोगों को अपने कब्जे में लिया जिसमें 6513 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घर वापस लौटे 176 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है ,13 लोग कोरोना वायरस का शिकार होकर अपने परिजनों को छोड़कर चले गए। 1 लाख 96000 405 पूरे जिले में लोगों का सैंपल लिए गए ।आज भी करोना वायरस वाहे बगाहे अपना उपस्थिति दर्शा कर धीरे धीरे पैर पसारता दिख रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में ग्राम चंदौरा में शादी समारोह में अचानक करोना 60 लोगों को अपने संक्रमण का शिकार बनाया और देखते-देखते विस्फोट हो गया। कल 16 मार्च को भी जिले में 18 मरीज करोना का शिकार कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाए गए परंतु अभी भी कोरोना वायरस से लोग बेपरवाह दिख रहे हैं।लोगो का न तो अपने परिवार की चिंता है न ही घर के सदस्यों की चिंता है और न ही समाज की चिंता है । समझदार होते हुए भी लापरवाही जैसी हरकत वास्तव में चिंता का विषय है। आने वाले समय में करोना वायरस का जबरदस्त फैलाव होने वाला है। डॉ सिंह ने बताया कि पूरे जिले में 14328 करोना एंटीवायरस का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें बीमार व्यक्ति, पुलिस, ग्राम सचिव, सरपंच, होमगार्ड, स्वास्थ्य कर्मचारी, आदि लोग शामिल है। डॉ सिंह ने कहा कि पूरे देश में करोना वायरस का फैलाव पुनः हो रहा है अपना प्रदेश भी अछूता नहीं है। इसी तरह सूरजपुर जिला में भी करोना वायरस अपना धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। लोगों को समाजिक दूरी का पालन बनाए रखने ,मास्क पहनने, सेनीटाइज करने, भीड़ भाड़ व सार्वजनिक स्थलों से बचने का प्रयास करना चाहिए। हर व्यक्ति की करोना वायरस की लड़ाई लड़ने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सिंह ने आगे कहा कि अब जिला प्रशासन ने भी लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है ,यदि लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ अपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47