Advertisement

व्यास पूजा समारोह में NSS समन्वयक डॉ. एस.एन. पांडे का संबोधन, श्रुति तिवारी ने भेंट किया पौधा

व्यास पूजा कार्यक्रम में डॉ. एस.एन. पांडे ने गुरु महिमा पर डाला प्रकाश

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारतीय शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

सरगुजा, 28 जुलाई 2025 — शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं भारतीय शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. एस.एन. पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अपने उद्बोधन में डॉ. पांडे ने प्राचीन गुरुकुल प्रणाली और वर्तमान शिक्षण पद्धति की तुलना करते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में NSS की मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त स्वयंसेविका श्रुति तिवारी द्वारा फलदार पौधा भेंट किया गया। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डॉ. पांडे द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य ने डॉ. पांडे का आभार जताया और संस्था में NSS के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी सुनीता दास, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं NSS स्वयंसेवकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57