Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा सावन का तीसरा सोमवार, पढ़ें 28 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 जुलाई 2025 को सावन माह का तीसरा सोमवार है। इसके साथ ही रात 11 बजकर 24 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। शाम 5 बजकर 35 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी लग जाएगा। परिघ योग पूरे दिन रहेगा। करण वणिज सुबह 10 बजकर 57 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण रहेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 12 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। शुक्र और गुरु दोनों ही मिथुन राशि में रहेंगे। इसके साथ ही कर्क राशि में सूर्य और बुध रहेंगे। सिंह राशि में मंगल और केतु रहेंगे। मायावी राहु कुंभ में विराजमान रहेगा। मीन राशि में शनिदेव बैठे होंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए 28 जुलाई का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई योजनाओं के लिए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि

आपको आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोग सावधानी से काम करें, क्योंकि छोटी गलतियां तनाव का कारण बन सकती हैं। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा और छोटे-मोटे लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही से बचें। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट पर ध्यान देना होगा। धन लाभ के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में कुछ बेचैनी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार और नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

सिंह राशि

आज आपको प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। मन प्रसन्न और उत्साहपूर्ण रहेगा।

कन्या राशि

समय का उपयोग करें, क्योंकि आज आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में प्रगति से मनोबल बढ़ेगा।

तुला राशि

आज सावधानी से कदम उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, इस कारण कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि

यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में विशेष रूप से जीवनसाथी या स्त्री पक्ष से सहयोग और सुख मिलेगा।

धनु राशि

आज समय का ध्यान रखकर कार्य करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, क्योंकि अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि

सावधानी के साथ कार्य करें। नौकरी में छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं। प्रतिस्पर्धी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि

आज सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी।

मीन राशि

आज का दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु प्रभावहीन रहेंगे और परिवार का सहयोग आपको प्रेरित करेगा।