Advertisement

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार रवि (22) निवासी बसेरा खुर्द के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी अजय कुमार रवि पहले शंकरगढ़ में ड्राइवरी का काम करता था और उसके घर में रहता था। मार्च 2025 में गांव लौटने के बाद वह लगातार मोबाइल के जरिए महिला और उसके पति को परेशान करने लगा।

विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी

शिकायत में बताया गया कि मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करता और महिला के पति को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि उसने महिला के कपड़े बदलते समय का अश्लील वीडियो हासिल कर उसे वायरल किया और आपत्तिजनक संदेश भेजकर बदनाम करने का प्रयास किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 और 67(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव बसेरा खुर्द लौटा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को 21 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57