Advertisement

गरियाबंद में 10 मवेशियों की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

गाय-बछड़ों की क्रूरता से तस्करी: अमलीपदर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

अमलीपदर (गरियाबंद), 26 जुलाई 2025: अमलीपदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के एक मामले में पुरनो हरपाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से 10 नग मवेशियों — 4 गाय एवं 6 बछड़ों — को क्रूरता पूर्वक बिना चारा-पानी के तस्करी की नियत से ले जा रहा था। मवेशियों की कुल कीमत करीब ₹35,000 आँकी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

थाना प्रभारी को मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धुरवापथरा केऊबुरला मार्ग पर कार्रवाई की। जाँच में पाया गया कि मवेशियों को कत्लखाने ले जाने की तैयारी थी। मामले में छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
🔹 पुरनो हरपाल, पिता स्व. चरण सिंह हरपाल, निवासी डुमरपीटा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद।

जप्त मवेशी:
🔹 कुल 10 नग (4 गाय, 6 बछड़ा) — अनुमानित मूल्य ₹35,000।

पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित किया है एवं आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05