Advertisement

UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर SC-ST अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि

UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले SC/ST अभ्यर्थियों को मिलेगा ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि

गरियाबंद, 26 जुलाई 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार की ओर से ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि दिए जाने की योजना संचालित है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, गरियाबंद ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

📌 प्रोत्साहन राशि: ₹1,00,000 (केवल प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को)
📌 लाभार्थी वर्ग: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी
📌 आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2025
📌 आवेदन स्थान:
आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास
ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन,
नवा रायपुर, अटल नगर

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

  • आवेदन पत्र और पात्रता शर्तें विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं।

  • आवेदन की पावती प्राप्त करना अनिवार्य है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57