Advertisement

रायपुर में नेताम ने निखिल कश्यप के निधन पर जताया शोक, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे निखिल

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र निखिल कश्यप के निधन पर वन मंत्री केदार कश्यप के आवास पहुंचे नेताम, शोक व्यक्त किया

रायपुर।राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के बड़े भाई और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र निखिल कश्यप के असमय निधन पर आज रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी पहुंचकर वरिष्ठ नेता नेताम ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नेताम ने कहा कि—
“दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निखिल जी का यूं हम सभी से बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। माँ महामाया से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल व धैर्य प्रदान करें।”

इस अवसर पर नेताम ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए निखिल कश्यप जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

स्व. निखिल कश्यप के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उन्हें एक सौम्य, व्यवहारकुशल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57