Advertisement

मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर भर्ती: साक्षात्कार व कौशल परीक्षा की तिथि घोषित, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

अंबिकापुर, 17 फरवरी 2026/मां महामाया एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी।

प्राप्त 07 दावा-आपत्तियों का निराकरण किए जाने के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई है। इसके अनुसार—

  • चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (01 पद) हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी,
  • अकाउंटेंट (01 पद) हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी,
  • असिस्टेंट ग्रेड-3 (01 पद) हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी पाए गए हैं।

साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि घोषित

नोडल अधिकारी ने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट पद से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में उपस्थित होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

वहीं असिस्टेंट ग्रेड-3 पद से संबंधित अभ्यर्थी कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक, अंबिकापुर (सरगुजा) में उपस्थित होंगे।


असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद की भर्ती निरस्त, पुनः विज्ञापन जारी होगा

उन्होंने बताया कि असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद हेतु प्राप्त आवेदनों की संख्या कम होने एवं भर्ती नियमों के अनुरूप अनुभव नहीं पाए जाने के कारण चयन समिति के निर्णयानुसार उक्त पद की भर्ती प्रक्रिया निरस्त की गई है।

इस पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी कर नई भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए पात्रता में छूट (यदि कोई हो) संबंधी सूचना 25 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 के बीच वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकेंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05