Advertisement

सरगुजा में पीएम आवास योजना की बड़ी उपलब्धि: 80 हजार से अधिक मकान पूर्ण, एक माह में 1,634 आवास तैयार

अंबिकापुर, 17 फरवरी 2026/सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में स्वीकृत कुल 1,02,210 आवासों में से 80,296 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जो 50 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि को दर्शाता है। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए हितग्राहियों को किश्तों की राशि आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2024-26 में स्वीकृत 36,306 आवासों में से 18,782 आवास पूर्ण हो चुके हैं। योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 1.20 लाख रुपये की राशि चरणबद्ध रूप से (स्वीकृति, प्लिंथ एवं पूर्णता) जियो-टैगिंग के आधार पर जारी की जाती है। अब तक 35,125 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 23,419 को द्वितीय किश्त तथा 10,367 हितग्राहियों को तृतीय किश्त जारी की जा चुकी है।


एक माह में 1,634 आवास पूर्ण, 1349.05 लाख रुपये जारी

विगत एक माह में जिले में 1,634 आवास पूर्ण किए गए हैं। इस दौरान 1,276 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 1,283 को द्वितीय किश्त तथा 532 को तृतीय किश्त जारी करते हुए कुल 1,349.05 लाख रुपये अंतरित किए गए।

इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत 90 मानव-दिवस की मजदूरी एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण उपरांत 12,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

पीएम जनमन योजना में विशेष प्रगति

पीएम जनमन योजना के तहत 2,565 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को आवास स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 1,385 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस योजना में प्रति हितग्राही 2.00 लाख रुपये की सहायता चार किश्तों में दी जाती है।

अब तक 2,501 को प्रथम, 2,007 को द्वितीय, 1,587 को तृतीय तथा 1,155 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त जारी की जा चुकी है। बीते एक माह में 73 जनमन आवास पूर्ण हुए तथा 217 लाख रुपये की राशि जारी की गई। इस योजना में भी 95 मानव-दिवस मजदूरी एवं शौचालय निर्माण सहायता प्रदान की जा रही है।


मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भी तेजी

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 1,024 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 214 आवास पूर्ण हो चुके हैं। विगत एक माह में 74 आवास पूर्ण हुए तथा 62.55 लाख रुपये हितग्राहियों को जारी किए गए।


किश्त भुगतान में पारदर्शिता

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपदों द्वारा प्रतिदिन एफटीओ के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में किसी भी हितग्राही की किश्त लंबित नहीं है, जो प्रशासन की सक्रियता एवं पारदर्शिता को दर्शाता है।


आवास मित्र एवं रोजगार सहायकों को प्रोत्साहन

आवास निर्माण में गति लाने के लिए जिले के 45 आवास मित्र एवं 218 रोजगार सहायकों को कुल 61.97 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, जिससे मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी आई है।

आवास निर्माण से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव के लिए हितग्राही राज्य शासन की निःशुल्क हेल्पलाइन 1800-233-1290 पर संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05