मोहारा वार्ड में मातृ-पितृ पूजन, बुजुर्गों का सम्मान, लर्निंग लाइसेंस व श्रम कार्ड शिविर आयोजित

राजनांदगांव, 15 फरवरी 2026/मोहारा वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आलोक श्रोती की पहल पर वार्ड में मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया, साथ ही युवाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर एवं श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड शिविर का आयोजन भी किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड के 151 बुजुर्गों को आमंत्रित कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवरतन नवदुर्गा जस भजन मंडली द्वारा रामायण पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बन गया।

लर्निंग लाइसेंस व श्रम कार्ड शिविर में बड़ी भागीदारी

शिविर में युवक-युवतियों एवं ई-रिक्शा चालकों के कुल 58 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जबकि 42 श्रमिकों के श्रम कार्ड तैयार किए गए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश देवांगन, प्रदीप मेश्राम एवं संदीप साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक अनुकरणीय पहल बताया।

समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल

कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

वार्डवासियों का रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन मोहन तिवारी द्वारा किया गया।