Advertisement

बलरामपुर: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने NH-343 के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

बलरामपुर: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने NH-343 के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

बलरामपुर: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

बलरामपुर, 22 जुलाई 2025। जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के मरम्मत कार्यों का आज कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में गुणवत्ता और गति का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम नागरिकों को जल्द ही इसका लाभ मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन अधिक सुगम, सहज और सुरक्षित हो जाएगा, जिससे न केवल यातायात सुविधा बेहतर होगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मंत्री नेताम के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57