Advertisement

गरियाबंद: कुपोषण मुक्त अभियान के तहत 150 बच्चों की जांच, 27 जुलाई को छुरा में मेगा हेल्थ कैम्प

कुपोषण मुक्त गरियाबंद की ओर बड़ा कदम: ऑक्सन हॉल में 150 से अधिक बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 27 जुलाई को छुरा में लगेगा अगला मेगा हेल्थ कैम्प

गरियाबंद, 25 जुलाई 2025
गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर वन विभाग के ऑक्सन हॉल में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर ने की जांच

इस स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर एवं उनकी टीम ने बच्चों की गंभीरता से जांच की और पालकों को पोषण संबंधी सलाह दी। शिविर में दो माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का वजन, वृद्धि चार्ट और अन्य मापदंडों के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

पोषण पुस्तिका का विमोचन, दवाओं का वितरण

इस अवसर पर पोषण आहार और देखभाल संबंधी जानकारी वाली पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर श्री उइके एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर की अपील – बच्चे को गोद लेकर निभाएं सामाजिक दायित्व

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे बच्चों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभियान से जुड़कर सामाजिक भागीदारी निभा रहे हैं।

डॉ. भट्टर बोले – सेवा हमारा सामाजिक दायित्व

डॉ. भट्टर ने कहा कि प्रशासन की यह पहल एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस सेवा कार्य में आगे भी तत्पर रहेगी और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का फॉलोअप भी करेगी।

27 जुलाई को छुरा में होगा अगला शिविर

डीपीओ अशोक पांडेय ने बताया कि जिले में फिलहाल 920 गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हित हैं, जिनमें से अधिकतर को जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा गोद लिया जा चुका है। अगला मेगा हेल्थ कैम्प 27 जुलाई को छुरा में आयोजित होगा, जिसमें डॉ. भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा फिर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57