ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में डी सोनी प्रोडक्शन की फिल्म “झीरम घाटी’ की शूटिंग बहुत जल्द

रायपुर। मुबंई-डी-सोनी प्रोडक्शन की फिल्म झीरम घाटी की शुटिंग बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न लोकेशन में की जायेंगी। इस फिल्म के निर्माता दिनानाथ काशी एवं मिरदुला सिंह है, इसके लेखक कौशिक विकास, संगीतकार राजेश शर्मा, लाईन प्रोडयूशर राहूल श्रीवास्तव एवं इस फिल्म के निर्देशक दिनेश सोनी है। इस फिल्म के संबंध में निर्देशक दिनेश सोनी ने बताया कि हमारा देश भारत जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का देश है। पूरी दुनिया में भारत अनेकता में एकता का मिशाल कायम करती है, जहाँ अलग-अलग धर्म समप्रदाय, जाति, भाषा के 135 करोड़ से ज्यादा लोग निवास करते है। उस देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अलग-अलग वाद के लोगों के द्वारा हिंसा का ताडंव करके देश को अस्थिर करने एवं राष्ट्र की एकता और अखण्डता को तोड़ने का प्रयास किया जाता है। जो देशहित में अच्छा नहीं है। फिल्म झीरम घाटी के निर्देशक दिनेश सोनी ने यह भी बताया कि हिंसा चाहे किसी के द्वारा किसी भी रूप में किया जायें, वह देश व समाज के लिए अच्छा नहीं होता है, इससे हमारी मानवता शर्मसार होती है। इसलिए हिसा नहीं करनी चाहिए। दिनेश सोनी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म विकास निगम का गठन कर अब 327 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी बनाने का कार्य जो कर रही है। सिनेमा के क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूवात है। इससे न सिर्फ भारत बल्कि विश्व सिनेमा में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!