Advertisement

गरियाबंद में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 4695 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

4695 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कलेक्टर उइके ने किया आकस्मिक निरीक्षण


 गरियाबंद, 28 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आज गरियाबंद जिले में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 4695 परीक्षार्थी शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा का समय पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।

जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके स्वयं शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय और शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय में पहुँचकर परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यवेक्षकों से परीक्षा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परीक्षा संचालन की निगरानी की।

परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47