Advertisement

मोदी सरकार में महंगाई की मार झेल रही आम जनता: स्वामीनाथ जायसवाल

मोदी सरकार में महंगाई की मार झेल रही आम जनता: स्वामीनाथ जायसवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल ने बताया की मंहगाई पर भाजपा के द्वारा लोगों को बहुत ज्ञान बांटा गया था,जब वह विपक्ष मे थे! तथा अब सत्ता मे आने पर सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है! दूसरो पर अंगुली उठाना आसान है ! अब आटे दाल का भाव याद आ गया है! कहना आसान होता है करना उतना ही अधिक कठिन होता है! अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत कम होने के बावजूद भी देश मे डीजल, पेट्रोल,गैस की कीमतें लगातार बढाई जाकर आम जनता को मंहगाई का तोहफा दिया जा रहा है! इसके लिए मोदी जी तथा एनडीए सरकार का बहुत आभार! यह पब्लिक है सब जानती है! समय आने पर सूद सहित वापस झटक भी लेती है। केंद्र सरकार ने गरीबों की रसोई को और महंगा कर दिया है ऐसे में गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों अपनी रसोई चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा और लोकडाउन के बाद से अब तक की स्थिति वैसे ही सही नहीं है तथा अब इन दिनों और इंधनों के दाम बढ़ने से जैसे ही और स्थिति बिगड़ रही है ऐसे में हमारी केंद्र सरकार कोरोनावायरस किसी की मदद नहीं की है बल्कि अपना मुनाफा कमाने में लगी हुई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल ने बताया कि Bjp की आंख के नीचे पुलवामा खेला जाता है और bjp पुलवामा पर वोट मांगती है। सरकार की कोई 40 वाला पेट्रोल सरकार 100 का बेचती है और जनता उनसे सवाल नही करती। केरोसिन पर सब्सिडी खत्म कर दी जाती है औऱ गरीब जनता चुसकती भी नही गैस सिलेडर 400 से 800 कर दिया जाता है और कोई सवाल नही करता सरसो का तेल 70 वाला 140, दालें 60 वाली 120 , प्याज 10 वाले 50, टमाटर 5 वाले 50 रहते हैं औऱ कोई बोलता तक नही महंगाई डब्ल्ड हो जाती है कमाई आधी हो जाती है चार गुना गैप में भी जनता सह लेती है यह आश्चर्यजनक है। Gdp माइनस में चली जाती है, टैक्स की लूट के बावजूद सरकार के पास धन नही है। कृषि शिक्षा का जरूरी बजट पर कैंची चलती है। सरकार का बिल्कुल भी जीडीपी और महंगाई कम करने पर नजर नहीं है तथा इस देश की जो स्थिति हुई है उसकी स्थिति पर भी अमल करने को तैयार नहीं है ऐसे में केंद्र सरकार को बस कुछ पूंजीपति ही दिखते हैं जिन को फायदा पहुंचाना है और उन्ही की सुनती है। हमारे देश में रह रहे गरीब वर्ग के एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को किसी प्रकार की सुविधा देने में असफल है। तथा हर बार महंगाई बढ़ाकर कुछ पूंजी पतियों को ही फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है केंद्र सरकार ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57