Advertisement

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर से ले जाया गया रायपुर

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर से ले जाया गया रायपुर

पी0एस0 यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मैनपाट में पुलिस कर्मियों को ला रही एक बस शनिवार दोपहर को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस बस में 38 जवान सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को  जितेन्द्र  धुर्वे, भास्कर प्रधान एवं कमलेश कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु मां महामाया एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर संजीव कुमार झा को घायल जवानों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर  झा के द्वारा तत्काल घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर के द्वारा रायपुर ले जाने की व्यवस्था मेडिकल टीम के साथ की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47