Advertisement

महापरीक्षा अभियान में नकल प्रकरण वाले दो केंद्रों की परीक्षा  निरस्त

महापरीक्षा अभियान में नकल प्रकरण वाले दो केंद्रों की परीक्षा  निरस्त

P.S. YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा  पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत  आयोजित महापरीक्षा अभियान में नकल प्रकरण वाले दो  केंद्रों की परीक्षा को  निरस्त कर दिया गया है और केन्द्राध्यक्ष को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है।

30 सितम्बर 2021 को जिले भर में अयोजित  महापरीक्षा अभियान में विकासखण्ड  लखनपुर के परीक्षा केन्द प्राथमिक शाला आमापारा पुहपूटरा एवं कन्या माध्यमिक शाला  सिरकोतंगा में नवसाक्षरों के स्थान पर स्कूली छात्र-छात्राओ के द्वारा  परीक्षा देने संबंधी खबर मीडिया में आने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने दोनों केंद्रों में आयोजित परीक्षा को निरस्त करने के निर्देश दिए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा  उक्त दोनों केंद्र की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। उक्त दोनों केन्द्रों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ पृथक से महापरीक्षा आयोजित की जायेगी जिसके लिए तिथि की सूचना एवं अन्य विकासखण्ड से केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने तत्काल इन दोनों केन्द्रों में आयोजित महापरीक्षा को निरस्त करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लखनपुर को पत्र के माध्यम से निर्देषित किया हैl

साथ ही प्राथमिक शाला आमापारा के केन्द्राध्यक्ष  रामी कुजूर और कन्या माध्यमिक शाला के केन्द्राध्यक्ष  रामबिलास सिंह पैकरा कारण बताओ सूचना जारी कर तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत् करने  कहा गया हैl उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण से प्राप्त निर्देष के परिपालन में मोहल्ला साक्षरता केन्द्रों में अध्ययनरत् नवसाक्षरों के लिए महापरीक्षा 30 सितबंर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक नवसाक्षरों की सुविधा के अनुरूप आयोजित किया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57