Advertisement

Rashifal 04 October 2021 : सोमवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

Rashifal 04 October 2021 : सोमवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries): सोमवार को आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. खुद को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. रुपये-पैसे के लेन-देन के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा.

वृषभ (Taurus): आपके लिए सोमवार आर्थिक नजरिए से उत्तम रहने वाला है. इनकम में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए. मनचाही प्रगति न होने की वजह से नाराजगी रह सकती है. परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी.

मिथुन (Gemini): आपका दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. महिला वर्ग से आपको लाभ होगा. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा. अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी.

कर्क (Cancer): आगे बढ़ने के लिए सोमवार का दिन बेस्ट है. आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

सिंह (Leo): आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है. आपकी एकाग्रता चरम पर होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी.

कन्या (Virgo): सोमवार आपके लिए अच्छा रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करें. बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें. मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. भागदौड़ कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला (Libra): अपने दायरे को बढ़ाने पर आपको जोर देना चाहिए. यह आपके लिए लाभदायक होगा. इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें. कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा.

वृश्चिक (Scorpio): आपको दूसरों की मदद करने से फायदा होगा. यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राजकीय मामले सुलझेंगे.

धनु (Sagittarius): सोमवार आपके लिए बेहतरीन रह सकता है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स बहुत शानदार रहेगा. यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है. परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं.

मकर (Capricorn): आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है. अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेगें. हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.

कुंभ (Aquarius): सोमवार आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे. अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी. कार्यक्षेत्र में आपको बॉस का पूरा-सहयोग प्राप्त होगा.

मीन (Pisces): सोमवार आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा. आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47