Advertisement

मुख्यमंत्री से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, दैनिक वेतन भोगी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, दैनिक वेतन भोगी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुंगेली 03 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुंगेली विश्राम गृह में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव संघ, दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जिले के विभिन्न संघ के प्रतिनिधियों ने अपने मांग एवं समस्याओं से संबंधित मांग पत्र एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया और इन समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने की आग्रह किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न संघों के मांग पत्रो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार निराकरण करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक डी. आर. आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57