Advertisement

कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में कोरोना का एक भी मरीज नहीं लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या, वर्तमान में कुल 254 सक्रिय मरीज

कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में कोरोना का एक भी मरीज नहीं
लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या, वर्तमान में कुल 254 सक्रिय मरीज

रायपुर. 4 अक्टूबर 2021कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 254 है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के 19 जिलों में 3 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 14 हजार 674 सैंपलों की जांच में 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 3 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन दुर्ग, मुंगेली, जशपुर और कोंडागांव में एक-एक, बलौदाबाजार-भाटापारा, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा में दो-दो तथा दंतेवाड़ा में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47