
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
कलेक्टर ने किया स्ट्रॉन्गरूम का मासिक निरीक्षण
कलेक्टर ने किया स्ट्रॉन्गरूम का मासिक निरीक्षण

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम में रखे गए ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट सहित विभिन यूनिटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।स्ट्रांग रूम में प्रवेश के पूर्व अधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने रजिस्टर में अपना,नाम पता, दिनांक दर्ज कर हस्ताक्षर किए। स्ट्रांग रूम में रखे गए ईव्हीएम एवं वीवीपैट का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, पार्षद आलोक शुक्ला, कर्ताराम सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।













