Advertisement

अधिवार्षिता पर सिनेमा हेल्पर को दी गई विदाई

अधिवार्षिता पर सिनेमा हेल्पर को दी गई विदाई

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सिनेमा हेल्पर के पद पर पदस्थ  मनमोहन सारथी को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कार्यलय में आयोजित वकार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।  मनमोहन सारथी 30 सितम्बर  2021 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 33 वर्ष की सेवा करते हुए सेवा निवृत्त हो गए।  कार्यालय के अधिकारी एंव कर्मचारियों ने  मनमोहन सारथी को माला पहनाकर अभिनंदन किया और शाल श्रीफल भेंट किये। सभी ने सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाये दी। मनमोहन सारथी वर्ष 1988 से जनसमपर्क  विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक  व्हीके तिग्गा, सहायक संचालक डीएस सिदार, सहायक ग्रेड-1 आरपी शुक्ला, प्रचार सहायक  अवध नारायण सिंह , सूचना सहयक   सुखसागर वारे, भैयालाल, संत नायक, भुनेश्वर कुशवाहा मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57