Advertisement

कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम : रायपुर जिले में अभी तक 22 लाख 99 हजार टीके लगाए गए

कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम : रायपुर जिले में अभी तक 22 लाख 99 हजार टीके लगाए गए
88 प्रतिशत् नागरिकों में पहला और 42.78 प्रतिशत् नागरिकों को

दोनों डोज का वैक्सीनेशन किया गया

रायपुर 05 अक्टूबर 2021कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत नागरिकों को रायपुर जिले में अभी तक 22 लाख 99 हजार 828 टीके लगाए जा चुके है, जिसमें से 15 लाख 47 हजार 689 नागरिकों को पहला टीका लग गया है और 7 लाख 52 हजार 139 नागरिकों को वैक्सीन का दोनों डोज लग गया है। प्रतिशत् के हिसाब से जिले के करीब 88 प्रतिशत् नागरिकों को पहला और 42.78 प्रतिशत् नागरिकों को दोनों डोज लग गए है।

जिले के रायपुर शहरी क्षेत्र में 8 लाख 27 हजार 922 लोगांे ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है। यह क्षेत्र के जनसंख्या का करीब 91.19 प्रतिशत् है। इसी तरह रायपुर शहरी क्षेत्र में 4 लाख 63 हजार 232 नागरिकों ने वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है जो कुल जनसंख्या का करीब 51 प्रतिशत् है।

इसी तरह अभनपुर क्षेत्र में 89.55 प्रतिशत् नागरिक वैक्सीन का पहला और 35.72 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज वैक्सीन लगवा चुके है। आरंग क्षेत्र में 78.87 प्रतिशत् नागरिकों ने पहला और 27.57 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज, धरसीवां क्षेत्र में 79.99 प्रतिशत नागरिकों ने पहला और 35.95 प्रतिशत् नागरिकों ने दोनों डोज, तिल्दा क्षेत्र में 88.97 प्रतिशत नागरिकों ने पहला और 41.32 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 92.55 प्रतिशत् नागरिकों ने पहला और 28.27 प्रतिशत् नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले के अभनपुर क्षेत्र में 1 लाख 62 हजार 33 नागरिकों ने वैक्सीन का पहला और 64 हजार 628 नागरिकों ने दोनों डोज वैक्सीन लगवा चुके हैं। आरंग क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 70 नागरिकों ने पहला और 64 हजार 916 नागरिकों ने दोनों डोज, धरसीवां क्षेत्र में 1 लाख 34 हजार 934 नागरिकों ने पहला और 60 हजार 646 नागरिकों ने दोनों डोज, तिल्दा क्षेत्र में 1 लाख 62 हजार 267 नागरिकों ने पहला और 75 हजार 359 नागरिकों ने दोनों डोज, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 76 हजार 463 नागरिकों ने पहला और 23 हजार 358 नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है

जिले में हेल्थ केयर वर्ग में 41 हजार 465 लोगों वैक्सीन का पहला और 35 हजार 968 लोगांे ने दोनों डोज लगवा लिया है। फ्रंटलाइन वर्ग में 39 हजार 892 नागरिकों ने पहला और 33 हजार 822 ने दोनों वैक्सीन लगवा लिया है। इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग में 9 लाख 69 हजार 345 नागरिकों ने पहला और 3 लाख 34 हजार 998 नागरिकों ने दोनों डोज लगवा लिया है। 45 से 60 आयु वर्ग में 3 लाख 40 हजार 653 नागरिकों ने पहला और 2 लाख 12 हजार 810 नागरिकों ने दोनों डोज तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग ने 1 लाख 56 हजार 394 नागरिकों ने पहला और 1 लाख 4 हजार 541 नागरिकों ने दोनों डोज का टीका लगवा लिया है।

जिले में नागरिकों ने कोवोशील्ड का 18 लाख 398 हजार टीका लगाया है, इसी तरह कोवैक्सीन का 4 लाख 92 हजार 241 टीका और स्पुतनिक-5 का 7189 टीका लगाया गया है।

वर्तमान में रायपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य करीब 174 केन्द्रों में किया जा रहा है जिसमें से रायपुर शहर में 72, बीरगांव मे 4, अभनपुर में 32, आंरग में 8, धरसीवां में 21 और तिल्दा में 37 केन्द्र है।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के ऐसे सभी नागरिकों जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है, उनसे अपील की है कि वे कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। ऐसे सभी नागरिकों जिन्हें दूसरा डोज लगाए जाने का समय आ गया हैै, कलेक्टर सौरभ कुमार ने उनसे भी अपील की है कि वे भी वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवायें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47