Advertisement

लक्ष्य था 500 का 800 लोगों दी गई रोशनी

लक्ष्य था 500 का 800 लोगों दी गई रोशनी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

सूरजपुर/ 05 अक्टूबर 2021/ आज लाइव लाइन एक्सप्रेस में शल्य चिकित्सा उपरांत सकुशल घर विदाई कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के पुरूष सदस्यों की उपस्थिति में किया गया, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री अजय श्याम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिव भजन मरबी, जनपद सदस्य प्रतापपुर श्री सुरेश कोर्राम उपस्थित थे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने जीवन रेखा एक्सप्रेस में शल्य चिकित्सा उपरांत सकुशल विदाई समारोह में कहा कि सूरजपुर ही नहीं पूरे सरगुजा संभाग सहित पड़ोसी राज्यों से मरीज यहां आकर अपना इलाज करा स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैैं। शिविर का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठन एवं व्यवसायिक संगठन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि हमारे बड़े बुजुर्ग लोगों को मोतियाबिंद की ज्यादा शिकायत होती है। आप लोगों ने यहां आकर ऑपरेशन कराया, मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सब स्वस्थ रहें निरोग रहे और आपका ऑपरेशन सफल रहे। इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित व्यवस्था में लगे समस्त लोगों को बधाई दिया।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने मरीज व उनके परिजनों को संबोधित करते हेए कहा कि हमें खुशी है कि 26 सितंबर से अब तक लगभग 5000 लोगों का चेकअप कराया गया जिसमें लगभग 800 लोगों पर आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया । और इसी कड़ी में आज 46 मरीजों को यहां से घर के लिए रवाना किया जा रहा है। लाइफ लाइन एक्सप्रेस यहां 500 लोगों के आंख का ऑपरेशन करने के लक्ष्य से यहां आई थी, जिसमें अभी तक लगभग 800 लोगों के आँख का सफल ऑपरेशन हो चुका है। पूरी सरकार 365 दिन आपकी सेवा में है चिकित्सा सेवा 24 घंटे हैं। जब कभी ऐसे लक्ष्य केंद्रित कार्यक्रम जब आते हैं, जिसने 20 दिन में 1000 से 1500 ऑपरेशन करने का सोचते हैं तो न केवल यह सरकार की बड़ी उपलब्धि होती है, बल्कि यह आम आदमी के जीवन में बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने बताया कि कोई भी काम जब जनसहयोग के माध्यम जब होता है, लोगों की इच्छा से होता है तब वह कार्यक्रम न होकर बल्कि एक महापर्व के रूप में होता है। इसमें लोग खुद से आगे आकर यहां यथाशक्ति अपना सहयोग दे रहे हैं। आप लोगों के ऑपरेशन को देखकर हमने सोच रखा है कि आने वाले समय में हम कोशिश करेंगे कि अगले छह-सात माह में जिलों को पूर्ण मोतियाबिन्द मुक्त जिला बनाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा और भी कई प्रकार की स्वास्थ सुविधा देने का प्रयास करेंग।
जिला पंचायत सीईओ ने विदाई कार्यक्रम में कहा कि आज हमारे बुजुर्ग और सफल ऑपरेशन करा कर घर जा रहे हैं यह हमारे लिए खुशी की बात है। कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन की पूरी टीम, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था बनाई है। जिसमें आपको बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके, बेहतर इलाज हो सके। हमारा प्रयास तब सार्थक हो जाता है जब यहां से मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच जाता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि कैसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जब हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगे तब हमें लगेगा हमारा प्रयास सफल रहा।
कार्यक्रम का संचालन महिला बाल विकास अधिकारी से चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया ने किया वहीं डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक ने आभार व्यक्त किया । इस दौरान एसडीएम रवि सिंह, बीएमओ डॉ. प्रशान्त सिंह सहित प्रशासनिक अमला मौजूद थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM