Advertisement

जीवन रेखा एक्सप्रेस में ऑपरेशन करा कर घर वापसी

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ जीवन रेखा एक्सप्रेस में ऑपरेशन करा कर घर वापसी की तारतम्य में जिला प्रशासन की सकुशल घर भेजने की कड़ी जारी है, जिसमें आज सकुशल विदाई समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद अध्यक्ष रामानुजनगर श्रीमती माया सिंह, प्रेमनगर सिंगार बाई, रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जनपद सदस्य परमेश्वर, अमर सिंह, हेमेंद्र कुमार, प्रमिला, भैयालाल सहित जिला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव व प्रेमनगर रामानुजनगर जनपद सीईओ की उपस्थिति में हुआ। आज के सकुशल विदाई कार्यक्रम में सूरजपुर के 6 भैयाथान 5 रामानुज नगर 14 प्रतापपुर 6 सहित बलरामपुर जिला के 1 लोगों की ऑपरेशन उपरांत सकुशल घर भेजे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष प्रेमनगर व रामानुजनगर ने जिला प्रशासन को इस नेक कार्य की बधाई दी, वही दीपक गुप्ता ने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए ऐसे कार्य जिले में होते रहना चाहिए तथा सभी को नवरात्रि की बधाई दी।
इसी कड़ी में जिला सीईओ श्री राहुल देव ने मरीजों वह उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर आज जिला प्रशासन निरंतर लाइफ लाइन में कार्य कर रहा है। उनके लिए जिला सहित पूरे प्रदेश में सूरजपुर का एक अलग पहचान स्थापित कर नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी के साथ ही मरीज व उनके परिजन सहित मंच पर आसीन लोगों को नवरात्रि की बधाई व सकुशल होने की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रशासन की पूरी टीम सहित अन्य उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक ने आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47