Advertisement

राज्य की भूपेश सरकार के द्वारा किए गए राशन घोटाले को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

राज्य की भूपेश सरकार के द्वारा किए गए राशन घोटाले को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन
भूपेंद्र कुमार साहू गरियाबंद: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल गोहरापदर के शक्ति केंद्र ढोड़रा में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल देने की व्यवस्था बनाई थी परंतु राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के आम जनता उपभोक्ताओं को मिलने वाले चावल (राशन )काटकर 1500 करोड रुपए का चावल घोटाला किए जाने के विरोध में उचित मूल्य की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गरियाबंद भाजपा स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक भोजराज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा 80 करोड़ युवा गरीब भाई-बहनों एवं माताओं को 5 किलो चावल प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा है उनको अगर राज्य सरकार नहीं देता या वितरित नहीं करती हैं तो सभी हितग्राही एवं आम जनता के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी जनता के पेट में लात मार रहे ऐसी निकम्मी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की प्रतिबद्ध रहेगी।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में गरियाबंद जिला के स्वच्छ भारत अभियान के भाजपा जिला संयोजक भोजराज सिन्हा, गोहरापदर मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवानंद साहू, पुर्व उपसरपंच हिरामनी नागेश, पुर्व पंच सरिता सिन्हा, कुबेर साहू,बेनूराम सिन्हा, अमरलाल नागेश, उमाकांत नागेश, परमानंद नागेश, छबिलाल नागेश, रणवीर नागेश, भूमिका सिन्हा,देवन्ती सोरी,रायभन सोरी, जगतराम सिंन्हा, प्रेम लाल साहू (वरिष्ठ कार्यकर्ता),सिता नागेश ,लोकेश नागेश समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47