भगवा ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे- ललन प्रताप सिंह

भगवा ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे- ललन प्रताप सिंह

 

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कवर्धा में हुए दो समुदायों के बीच दंगे की घटना में केवल हिंदुओं पर कांग्रेस सरकार द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई  किए जाने के विरोध में आज भाजपा सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भगवा ध्वज का अपमान करने वालों पर यदि कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगेl उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर पुलिस प्रशासन कवर्धा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा हिंदू समाज के लोगों को फंसाने का काम कर रही हैl उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस की सरकार आती है तब तब तुष्टीकरण का खेल खेला जाता है, हमारे शांतिपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी हिंदू समाज को दबाने की कोशिश ये भूपेश सरकार कर रही हैl

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर किए गए एफ.आई.आर. तत्काल वापस होने चाहिए अन्यथा भाजपा व हिंदू समाज चैन से नहीं बैठेगा। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि संत कबीर के नाम से विख्यात शांतिप्रिय कवर्धा नगर में भगवा ध्वज का अपमान होना शर्मनाक तथा चिंताजनक है,  उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुगल शासक अकबर से भगवा ध्वज को बचाया था और आज हम छत्तीसगढ़ के इस अकबर से भगवा ध्वज को बचाएंगेl उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए परंतु कांग्रेस तुष्टीकरण करके दंगे भड़काना चाहती हैं ताकि इसे उसका राजनीतिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार भाजपा के लोगों पर जहां एक तरफा कार्यवाही कर रही है तथा दूसरी ओर एक वर्ग विशेष को संरक्षण प्रदान कर रही है, इस घटना से कांग्रेस का घृणित चेहरा सामने आया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस का इस देश में इतना ही फ़साना है, बस्ती भी जलानी है मातम भी मनाना है”  उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी शक्ति को पहचाने तभी उनका भला होगा।  इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद व भाजपा नेता आलोक दुबे ने कहा कि अटल जी ने हमेशा राज धर्म की बात की है आज कवर्धा के प्रभारी मंत्री टीएस सिंह देव को भी अपना राज धर्म निभाना चाहिए तथा तत्काल कवर्धा जाकर पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए।  इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि अकबर महान पढ़ते-पढ़ते लोग बूढ़े हो गए और अब इस नए अकबर ने लोगों को परेशान किया है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व सोशल मीडिया प्रभारी संजय सोनी ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा ने किया, कार्यक्रम को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, डीके पुरिया,मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, फुलेश्वरी सिंह, विद्यानंद मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, विजय व्यापारी , विकास पांडे , जन्मेजय मिश्रा, राधे श्याम ठाकुर, वैभव सिंह, चंद्रिका यादव, बाल नाथ यादव, महेंद्र सिंह, मनीष सिंह, विश्व विजय तोमर,  कैलाश मिश्रा, नकुल सोनकर, छोटू थॉमस, दीपक तोमर, दीक्षा अग्रवाल,  गौतम विश्वकर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, सानू कश्यप, वीर सोनी, सोनू सिंह, पवन पांडे तथा अंकित तिर्की ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष , राज बहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल, संतोष दास, रूपेश दुबे , सोमनाथ सिंह ,अजय प्रताप सिंह , रामप्रवेश पांडे , रोशन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्त भारती, पंकज गुप्ता, निरंजन राय , रविंद्र तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, रश्मि जयसवाल, शुभम अग्रवाल, विपिन पांडे, सुमित मिश्रा, सतीश शर्मा, अजय सिंह, संगीता कंसारी , कुसुम सिंह, रजनी रजक, नीलम राजवाड़े , संगीता सोनी, शीला प्रजापति, गायत्री सिंह, बघेल दुर्गा शंकर दास ,शरद सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।