Advertisement

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगातार 7 नवजात शिशुओं की आकस्मिक मृत्यु  पर भाजपा ने  किया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का घेराव

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगातार 7 नवजात शिशुओं की आकस्मिक मृत्यु  पर भाजपा ने  किया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का घेराव

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिले के एकमात्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगातार 7 नवजात शिशुओं की आकस्मिक मृत्यु तथा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के बदहाली और लापरवाही को लेकर आज भाजपा नगर मंडल मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच अस्पताल अधीक्षक के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि हाल ही में हॉस्पिटल की लापरवाही से 7 नवजात शिशुओं की आकस्मिक मृत्यु हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से भाजपा सरगुजा ने मांग रखी है कि नवजात शिशुओं की मृत्यु के कारण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज की जाए साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक टी एस सिंह देव इस घटना की नैतिक जवाबदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए भोजन को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होना बताया गया है, भोजन में प्रयुक्त होने वाले सब्जी, तेल, दाल, चावल, मसाला, दूध इत्यादि को निम्न स्तर के होने का आरोप लगाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ज्ञापन पत्र में हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्था का जिक्र करते हुए बताया गया है कि हॉस्पिटल में स्थित सभी शौचालय की स्थिति बदतर है, सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, लैब में उपलब्ध मशीन आए दिन बिगड़ते रखते हैं, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण अस्पताल में लगातार चोरियां हो रही है, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, ज्ञापन में अधीक्षक से यह मांग की गई है कि भोजन से संबंधित बिल की बारिकी से जांच कर ही ठेकेदारों को भुगतान सुनिश्चित की जाए ताकि बड़े पैमाने पर भोजन व्यवस्था में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जा सके।

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अंबिकेश केसरी, मंजूषा भगत ,आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, विकास पांडे,मनोज गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, रामप्रवेश पांडे , दीपक सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी , बल्लू शर्मा, वीरेंद्र बघेल, नकुल सोनकर , छोटू थामस, निरंजन राय ,संजीव वर्मा ,सोलू सिंह, विपिन पांडे ,सानू कश्यप ,वीर सोनी , मनीष बारी ,अंशुल श्रीवास्तव , प्रेमानंद तिग्गा , रोहित कुशवाहा, ज्योति चौरसिया, शुभांगी बिहारे, रजनी बिंद, अज्जू सोनी, भूपेंद्र सिंह, आलोक केरकेट्टा तथा पंकज फ़लेंडर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57