छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन। महिला सशक्तीकरण पूरे समाज के लिए जरूरी- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर।

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन। महिला सशक्तीकरण पूरे समाज के लिए जरूरी- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बड़े उत्साह के साथ पूरे सप्ताह महिला-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।

सूरजपुर/ बड़े उत्साह के साथ जिले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसका समापन पुलिस लाईन सूरजपुर में रविवार, 19 मार्च को किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने महिला सुरक्षा के प्रति यहां के छात्राओं-महिलाओं में उत्कृष्ट भाव होने पर उनकी प्रशंसा की। पूरे सप्ताह जिले की पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की, महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर महिला-छात्राओं तक पहुंचा गया और उन्हें खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान महिला-छात्राओं के लिए विभिन्न खेलकूद तथा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। यदि महिलाओं एवं छात्राओं पर किसी भी प्रकार की ज्यादती या जुल्म हो रहा हैं तो उसे सहे नही। इसके लिये निःसंकोच पुलिस से अपनी शिकायत करें। महिला सशक्तिकरण पूरे समाज के लिए क्यों जरूरी है उसे बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए है। महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा निर्मित अभिव्यक्ति ऐप का इस्तेमाल आज जिले के अधिकतर छात्राएं व महिलाएं कर रही है और अपनी शिकायतों का समाधान त्वरित प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है उसके बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक फलवती सिंह ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े जरूरी बातों के बारे में बताया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे सहित पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग।
अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान पुलिस लाईन में छात्राओं-महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तथा छात्राओं में छुपि कला को सामने लाने के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाया। पुलिस द्वारा आयोजित इन सभी प्रतियोगिताओं का छात्राओं व महिलाओं ने खूब आनंद लिया। इन सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!