Advertisement

रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में 174 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

रायपुर : रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में 174 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर जिला अन्तर्गत 06 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हेतु 09 मई को विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए दिनांक 20 मई 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
इस तरह छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 16 मई 2023 के तहत जिला रायपुर अन्तर्गत नवीन 05 विद्यालयों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा एवं गनियारी विकासखण्ड तिल्दा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोरपा विकासखण्ड अभनपुर, अनंत राम बर्छिहा अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चंदखुरी विकासखण्ड आरंग और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बरबंदा विकासखण्ड धरसींवा को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया गया है।उक्त प्रत्येक विद्यालय के लिए 24 पद स्वीकृत किये गये है अर्थात् कुल 120 पदों एवं पूर्व में जारी 54 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए 31 मई शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।आवेदक अपना आवेदन सीधे स्पीड पोस्ट,पंजीकृत डाक या कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर भेज सकते है। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईड https://raipur.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।
उपरोक्त पद हेतु जिले के पूर्व में जारी संविदा भर्ती विज्ञापन दिनांक 9 मई 2023 के शैक्षणिक योग्यता,चयन प्रक्रिया,नियम एवं शर्ते पूर्ववत रहेंगे।
जिन आवेदकों ने जिले के संविदा भर्ती के लिए 9 मई 2023 में प्रकाशित विज्ञापन में आवेदन किया है। उन्हे पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है, क्योकि चयन प्रक्रिया एक साथ पूरी की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57