Advertisement

एमएमयू में ईलाज से मिली इंदु देवी को कमर दर्द से मुक्ति

एमएमयू में ईलाज से मिली इंदु देवी को कमर दर्द से मुक्ति

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   अम्बिकापुर नगर निगम के जरहागढ़ में रहने वाली 56 वर्षीय इंदु देवी कमर दर्द से बहुत परेशान थी। वे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए एमएमयू में आई। एमएमयू में स्वास्थ्य जाँच करने के बाद डॉक्टर ने उनको सिरप और दवाई दी। इंदु देवी ने कहा कि हम लोग जब कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होती है तो मोहल्ले में आने वाली डॉक्टरों वाली गाड़ी एमएमयू में ईलाज कराने जाते हैं।

यहां पर निःशुल्क ईलाज कर दवा वितरित किया जाता है। अम्बिकापुर में बड़े डॉक्टर के पास जाने से बहुत खर्च हो जाता और यहां पर डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क ईलाज किया गया, साथ ही दवा भी मुफ्त में मिली। शासन की इस लोक कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूँ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर नगर पालिक निगम में कुल 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। निगम क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2021 तक कुल 1038 कैम्प लगाकर 72 हजार 302 लोगां का ईलाज किया गया है। इनमें से कुल 49 हजार 708 लोगों को ईलाज कर दवा का वितरण, 18 हजार 201 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है तथा 6 हजार 845 लोगों का श्रम कार्ड कैम्प के माध्यम से बनाया गया है।

एमएमयू का संचालन चिन्हांकित स्लम एरिया में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाता है। इसमें कुल 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध है जहाँ पर निःशुल्क लैब टेस्ट कर तत्काल रिपोर्ट प्रदान किया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47