ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राहुल गांधी को प्लेन उतारने की नहीं मिली इजाजत, प्रयागराज दौरा हुआ रद्द

उत्तर प्रदेश- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। ऐसा ही एक नया मामला प्रयागराज से सामने आया है। राहुल गांधी को केरल के वायनाड से प्रयागराज का दौरा रद्द करना पड़ा है। कांग्रेस ने इस दौरे के रद्द होने की वजह बीजेपी को बताया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वायनाड से राहुल गांधी का चार्टेड प्लेन यहां के लिए निकला था। मगर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे यानी की बाबतपुर एयरपोर्ट पर चार्टेड प्लेन को उतारने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

प्रयागराज में एक निजी कार्यक्रम में होना था शामिल
मिली जानकारी  के अनुसार, सोमवार रात राहुल गांधी को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचना था। जिसके बाद वह कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में आज मंगलवार को शामिल होते। मगर प्लेन उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा है कि राहुल गांधी से भाजपा घबरा गई है। इसी वजह से वाराणसी में उनके प्लेन को नहीं उतरने दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लोकसभा में अडानी मुद्दे पर गरमाई कांग्रेस
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों लोकसभा में उद्योगपति गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित संबंधों को लेकर भाषण दिया था। जिसक बाद पीएम मोदी ने भाषण देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया था। राहुल गांधी का इसे लेकर कहना है कि लोकसभा में प्रधानमंत्री ने उन्हें सीधे तौर पर अपमानित किया।

पीएम ने सीधे तौर पर मेरा अपमान किया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी कहते हैं कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? इस तरह देश के प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मेरा अपमान किया, लेकिन उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया, जबकि मेरे मर्यादित भाषण के कई हिस्सों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!