छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

पीएम मोदी के दुर्ग दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

पीएम मोदी के दुर्ग दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर । पीएम मोदी 4 नवंबर प्रदेश में दो चुनावी सभाएं लेने आ रहे हैं। एक कांकेर और दूसरा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में। दुर्ग पुलिस ने पीएम दौरे के लिए पार्किग प्लान एवं रूट के संबंध में एडवाइज़री जारी किया है।राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर-पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीओ ऑफिस कन्या स्कूल, में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।स्वागत के लिये हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन डीपीएस चौक से पेट्रोल पम्प के पीछे से फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रतिबंधित सामग्री

01 – विस्फोटक सामग्री-फटाका, बारूद, बन्दूक अन्य विस्फोटक पदार्थ।

02 -ज्वलशील सामग्री-पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, एल्कोहल, माचिस, जेल, सिगरेट, बीडी।

खाद्यय सामग्री-पानी बोतल, गुटखा, तम्बाकू किसी प्रकार की खाने के वस्तुए।

04 -धारदार वस्तुए-चाकू, छूरी, ब्लेड, कैची, रेजर किसी भी प्रकार का खिलौनेे वाला सामान एवं अन्य।

वैकल्पिक मार्ग

वाहन चालको से अपील है कि इस दिन व्हीव्हीआईपी मार्ग में हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस एवं आवश्यक कार्य से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें-

01- ग्लोब चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला की ओर जाने वाले वाहन चालक गैरेज रोड, फारेस्ट एवन्यू मार्ग का प्रयोग करें।

02- वाय सेप से पटेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक मालवीय नगर चौक से जेल रोड महाराजा चौक मार्ग का प्रयोग करें।

प्रतिबंधित मार्ग

जयंती स्टेडियम हेलीपेड से ग्लोब चौक-सेक्टर 9 चौक-32 बंगला तिराहा-वायसेप ओवर ब्रिज-मालवीय नगर चौक-रविशंकर स्टेडियम।

02- 4 नवंबर को दुर्ग शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!