Advertisement

रायपुर : बाबा गुरु घासीदास के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश तरक्की के सोपान चढ़ेगा

रायपुर : बाबा गुरु घासीदास के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश तरक्की के सोपान चढ़ेगा

मंत्री गुरू रूद्रकुमार जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन में हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 31 अक्टूबर 2021लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले केे पद्मनाभपुर में विवेकानंद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलकर हम प्रदेश को तरक्की के सोपान पर निरंतर ले जाएंगे। उन्होंने जो आचार संहिता बताई है वो न केवल व्यक्तिगत आचरण की शुद्धि के लिए है अपितु इससे समाज और राष्ट्र की तरक्की की राह भी खुलती है। 
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी की वाणी सबके लिए कल्याणकारी है। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में नैतिक चेतना की बड़ी भूमिका होती है। गुरू वाणी में इस नैतिक चेतना का सार है। इसके अंतःकरण से पालन करने पर हम यथेष्ठ उद्देश्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सतनाम समाज एकजुट होकर गुरु के बताये मार्ग पर चल तेजी से तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में सतनाम समाज के लोगों ने बहुत अच्छा काम कर अपनी अलग जगह बनाई है। इस तरह सच्चरित्रता और अच्छे उद्देश्य के लिए होने वाली एकजुटता का लाभ पूरे समाज को मिलता है। बीते वर्षों में समाज में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं और समाज के सभी लोगों को इसका लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिलजुलकर काम करने से बड़ी सफलताएं मिलती हैं। आज इतने अच्छे आयोजन में आकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल सहित सत समाज के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57